Bhopal News: टाटा वरेण्यम मोटर्स के वर्कशॉप में हाथापाई 

Share

Bhopal News: पांच महीने पहले खरीदी अल्ट्रोज कार के इंजन सीज होने पर रिप्लेस की बजाय पीपुल्स अस्पताल के डॉक्टर को अपने खर्च पर रिपेयरिंग करने की बात को लेकर हुआ विवाद, डीएसपी के भाई की एजेंसी बोलने पर रिकॉर्डिंग करने पर दूसरा पक्ष भिड़ा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। टाटा वरेण्यम मोटर्स के वर्कशॉप में गदर मच गया। विवाद एक सप्ताह से चल रहा था। लेकिन, भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाने में यह मामला तब पहुंचा जब वहां हाथापाई हो गई। इसमें दोनों पक्ष एक—दूसरे के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट की  शिकायत दर्ज कर ली है।

पुणे स्थित एजेंसी ने मना कर दिया था

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार पहले पक्ष की तरफ से शिकायत 446/24 शरद विश्वकर्मा (Sharad Vishwakarma) पिता सुखराम विश्वकर्मा उम्र 48 साल ने दर्ज कराई। वह विनायक होम्स (Vinayak Homes) में रहते हैं। वे टाटा वरेण्यम मोटर्स (Tata Varenyam Motors) में जनरल मैनेजर है। शरद विश्वकर्मा ने बताया कि वे इंडस्ट्रीयल स्थित वर्कशॉप में पदस्थ हैं। घटना 28 सितंबर से शुरु हुई थी। उस दिन डॉक्टर सतीश नामदेव (Dr Satish Namdev) की अल्ट्रोज कार (Car) एमपी—04—जेडडब्ल्यू—6892 टोचन करके लाई गई थी। उसकी रिपोर्ट बनाकर पुणे में स्थित कंपनी के हेडक्वार्टर में भेजी गई। वहां से उसकी वारंटी स्कीम में उसे बदलने से इंकार कर दिया गया। यह जानकारी उसको दी गई तो वह अखिलेश द्विवेदी (Akhilesh Diwedi) के साथ वहां पहुंचा। उसे बताया गया कि इंजन बैठने के पीछे कंपनी का फाल्ट नहीं है। इसलिए उसको इंजन बदलने के लिए अपनी जेब से खर्च वहन करना पड़ेगा। वह गाली—गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। इस दौरान सतीश नामदेव वीडियो (Video) भी बना रहा था। उसे रोका गया तो वह कर्मचारियों से हाथापाई करने लगा। जनरल मैनेजर को कर्मचारियों ने पीटने से बचाया। उसका कहना था कि वह उपभोक्ता फोरम में इस मामले को ले जाएगा। यह पूरी घटना प्रणय प्रसादी (Pranay Prasadi) को बताई गई। जिसके बाद एफआईआर दर्ज करने का निर्णय लिया गया।

कार मालिक को सिर्फ मिल रही थी तारीख

इधर, डॉक्टर सतीश नामदेव पिता मूलचंद्र नामदेव उम्र 27 साल ने प्रकरण 445/24 दर्ज कराया। वह अयोध्या बायपास स्थित तिरुपति एमएल हाईराइज कॉलोनी (Tirupati ML Highrise Colony) में रहता है। डॉक्टर सतीश नामदेव पीपुल्स अस्पताल (People Hospital) में आयुष विभाग में प्रैक्टिस डॉक्टर है। उसने बताया कि कार पांच महीने पहले ही खरीदी है। उसका वाहन 27 सितंबर को आष्टा के पास खराब हुआ था। तब बताया  गया कि उसकी कार का ब्लॉक चैंबर फटा है। कंपनी के कर्मचारी शुभम तिवारी (Shubham Tiwari) की तरफ से इंजन बदलने का भी दिलासा दिया गया। इसके बाद वह 30 सितंबर को शोरूम में पहुंचा तो उसे फिर एक सप्ताह का समय दिया गया। अगले दिन शुभम तिवारी ने इंजन बदलने से इंकार कर दिया। उसने फिर एक दिन की मोहलत मांगी। लेकिन, 02 अक्टूबर को उसने फिर मना कर दिया। इसके बाद अगले दिन वह अपने दोस्त अखिलेश द्विवेदी, गोलू धाकड़, अंकुर द्विवेदी के साथ पहुंचा। कंपनी के मैनेजर से मुलाकात कराने बोला तो शरद विश्वकर्मा उसे धमकाने लगे। उसका कहना था कि कंपनी के मालिक के भाई डीएसपी है। यह सब गोलू धाकड़ (Golu Dhakad) रिकॉर्ड कर रहा था। ऐसा करते हुए कंपनी के कर्मचारियों ने देख लिया। मैनेजर ने दस मिनट के लिए कैमरे बंद करने के लिए बोला। उसके बाद उनके साथ गाली—गलौज करते हुए मारपीट की गई। कर्मचारी सूरज ने भी मारपीट की। इसके बाद डायल—100 (Dial-100) को कॉल करके बुलाया गया। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नवीन कॉलेज के छात्र की पिटाई लगाई 
Don`t copy text!