Bhopal News: प्रेम विवाह के दो साल बाद थाने पहुंची महिला 

Share

Bhopal News: जेठ रखता था बुरी नजर, एक साल पहले नहाने के बाद की थी ऐसी हरकत, घर में होने वाली कलह से तंग आकर पहुंची थी थाने

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। प्रेम विवाह करने वाली नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। उसको दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उस पर जेठ बुरी नजर भी रखता था। उसने एक साल पहले विवाहिता केे साथ गंदी हरकत की थी।

नव विवाहिता ऐसा कर रही थी तब यह बात हुई

खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 22 साल है। उसका मायका गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना क्षेत्र में है। पुलिस ने बताया कि उसने 2022 में लव मैरिज की थी। पति एक पेट्रोल पंप पर जॉब करता है। पीड़िता का दस माह का बच्चा भी है। पीड़िता के साथ जेठ ने अगस्त, 2023 में गंदी हरकत की थी। उस वक्त वह नहाकर बाथरुम से निकली थी। जेठ ने उसके कमरे में आकर अश्लील शब्द बोले थे। वह चिलाई तो आरोपी उस वक्त भाग गया। इसके अलावा पति, सास और ननद दहेज में पैसे लाने के लिए मानसिक ओर शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इस मामले की जांच एसआई मानवती सिंह (SI Maanwati Singh) कर रही हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 358/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शराब नीति के समाज में सामने आने लगे साइड इफेक्ट
Don`t copy text!