Bhopal News: गाय की मौत के बाद अब बछड़े को टक्कर मारी

Share

Bhopal News: चौबीस घंटे के भीतर में एक ही स्थान पर मवेशी के कारण हुई सड़क दुर्घटना की दूसरी घटना, ट्राला चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सुखी सेवनिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। गाय की मौत के बाद अब बछड़ा सड़क दुर्घटना मेें जख्मी हो गया। सबसे चौका देने वाला पहलू यह है कि दोनों ही घटनाएं एक ही स्थान पर हुई है। यह दुर्घटनाएं भोपाल (Bhopal News)  शहर के सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

गुजरात का है ट्राला

सुखी सेवनिया (Sukhi Sewaniya) थाना पुलिस के अनुसार संतोष यादव (Santosh Yadav) पिता मेहरबान सिंह यादव उम्र 24 साल ने प्रकरण दर्ज कराया है। वे भदभदा गांव में रहते हैं। वे गोरक्षा समिति से भी जुड़े हैं। संतोष यादव ने बताया कि पहलवान की चाय दुकान के सामने बछड़े को ट्राले ने टक्कर मार दी थी। जिस कारण संतोष यादव की शिकायत पर प्रकरण 211/24 दर्ज कर लिया है। यह दुर्घटना 30 सितंबर की रात लगभग दस बजे हुई थी। ट्राला (Trala) जीजे—12—बीवाय—5975 है। हादसे में बछड़े के पैर भी टूट गए हैं। दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। उल्लेखनीय है कि इस दुर्घटना से पहले भी उसी जगह पर ट्रक (Truck) ने सड़क पर बैठी गाय पर उसे चढ़ा दिया था। जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत 
Don`t copy text!