Bhopal News: माचिस मांगने को लेकर हुई कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष 

Share

Bhopal News: चेहरे पर चाकू मारकर एक युवक को जख्मी किया, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज किया काउंटर केस

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। माचिस मांगने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में मारपीट का काउंटर केस दर्ज किया है।

ऐसे शुरु हुआ था विवाद

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार पहले पक्ष की तरफ से रिपोर्ट 559/24 श्यामलाल उईके (Shyamlal Uikey) पिता घासीराम उईके उम्र 40 साल ने दर्ज कराई है। वह सईद नगर बस्ती में रहता है। श्यामलाल उईके फ्लैक्स बोर्ड लगाने का काम करता है। उसने बताया कि 30 सितंबर की रात लगभग नौ बजे वह घर के बाहर खड़ा था। तभी आरोपी साहिल नकबाल आया। वह माचिस मांगने लगा तो मैंने मना कर दिया। इस बात पर वह गाली—गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आया। इसी तरह साहिल नकबाल (Sahil Naqbal)  पिता विनोद नकबाल उम्र 18 साल ने प्रकरण 558/24 दर्ज कराया। उसने बताया कि श्यामलाल उईके से सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगी तो आरोपी ने गाली—गलौज करते हुए छुरी चेहरे पर मार दिया। जिसमें नाक, कान और ठोढ़ी से खून निकलने लगा। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Mother Killed Daughter: प्रेमी की बच्ची को बेरहम मां ने फेंका था तालाब में!
Don`t copy text!