Bhopal News: शादी के एक साल बाद पत्नी को मायके भेजा

Share

Bhopal News: दहेज न मिलने पर चल रहा था नाराज, उदयपुरा में रहने वाले पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। मुस्लिम महिला ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना पुलिस कर रही है। पीड़िता की शादी को अभी एक साल ही हुआ है। आरोपी दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था।

यह बोलकर मारता और पीटता था

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार शिकायत 21 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वह विदिशा (Vidisha) जिले के उदयपुरा में रहती थी। पीड़िता की करोंद (Karond) में रहने वाले आरोपी पति से एक साल पहले शादी हुई थी। पीड़िता घरेलू काम करती है। पति मजदूरी करता है। मुस्लिम रीति—रिवाज से हुई शादी के बाद पति उसको मायके से दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करता था। जिससे तंग आकर पुलिस थाने में उसने मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल जितेंद्र जैन (HC Jitendra Jain) कर रहे हैं। पुलिस ने प्रकरण 877/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आम रोड पर पार्टी मना रहे लड़कों ने युवती को छेड़ा
Don`t copy text!