Bhopal News: ऑटो के लिए बहन के साथ मिलकर पति करता था प्रताड़ित

Share

Bhopal News: एक साल पहले ही हुई थी शादी, महिला थाने में दिया था मुस्लिम महिला ने आवेदन

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। दहेज के लिए एक मुस्लिम महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी ऑटो के लिए पैसों का इंतजाम मायके से करनेे के लिए बोल रहा था। इस काम में आरोपी पति के अलावा उसकी बहन भी शामिल थी।

भोपाल में ही पीड़िता का मायका

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 25 साल है। उसका मायका ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र में है। उसकी जहांगीराबाद (Jahangirabad) में 25 दिसंबर 2023 को शादी हुई थी। यह शादी मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। पति अक्सर विवाहिता के साथ मारपीट करता था। उसका कहना था कि यदि वह मायके से पैसे लेकर आएगी तो वह ऑटो खरीद लेगा। लेकिन, पीड़िता के मायके वालों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जब पति और उसकी बहन की हरकतें नहीं सुधरी तो पीड़ित महिला ने प्रकरण 273/24 दर्ज कराया। पुलिस ने यह प्रकरण 01 अक्टूबर को दर्ज किया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: मौत के बाद वीडियो हुआ वायरल
Don`t copy text!