Bhopal News: गर्ल्स हॉस्टल से लैपटाप चोरी

Share

Bhopal News: टीआईटी कॉलेज में पढ़ती है छात्रा जिसकी शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। गर्ल्स हॉस्टल से एक छात्रा का लैपटाप चोरी हो गया है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News)  शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से संदेहियों के बारे में पता लगा रही है।

पुलिस ने हॉस्टल पर की थी छानबीन

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत नीलम कुमारी (Neelam Kumari) पिता संजय कुमार उम्र 30 साल ने दर्ज कराई है। वह मूलत: झारखंड (Jharkhand) की रहने वाली है। यहां वह पढ़ाई के लिए आई हुई है। फिलहाल पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित कल्पना नगर (Kalpna Nagar) में रहती है। उसका शिवालय गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। नीलम कुमारी ने 26 सितंबर की रात को काम करने के बाद अपना लैपटाप (Laptop) को रख दिया था। सुबह टीआईटी कॉलेज (TIT College) चली गई उसके बाद वापस आई तो वह उसे नहीं मिला। पुलिस ने चोरी गए लैपटॉप की कीमत तीस हजार रूपए बताई है। पुलिस ने प्रकरण 730/24 दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि गोविंदपुरा और पिपलानी पुलिस ने दो दिन पहले ही हॉस्टल में जानकारी न देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी। अब पुलिस के लिए यह चोरी चुनौती बन गई है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Jabalpur Fraud Case: अगर आपने केयर टेकर रखा है तो पढ़ें यह खबर
Don`t copy text!