Bhopal News: घर में छुरा लेकर घुसा बदमाश 

Share

Bhopal News: बीचबचाव करने नाबालिग बेटी आई, चाकू के वार से मां—बेटी जख्मी, पुलिस ने सामान्य धाराओं में दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। चाकू लेकर एक बदमाश घर में घुस गया। वह नकाब पहना हुआ था। यह सनसनीखेज वारदात भोपाल (Bhopal News ) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें पुलिस ने काफी पर्दा डालने की कोशिश की है। इधर, मीडिया रिपोर्ट में दूसरी ही कहानी सामने आई है। हालांकि पुलिस सूत्रों की माने तो बदमाश घर में घुसकर लूटपाट करने पहुंचा था।

मुंह पर लाल रंग का गमछा बांध रखा था

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता प्रभा मिश्रा (Prabha Mishra) पति योगेश उर्फ राकेश मिश्रा उम्र 32 साल है। वह एक स्कूल में जॉब करती है। वह सुख सागर (Sukh Sagar) फेज तीन में रहती है। पुलिस ने घर में घुसकर गाली—गलौज करने, बंधक बनाने और मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। प्रभा मिश्रा ने जो कहानी पुलिस को बताई है उसके अनुसार वह 29 सितंबर की सुबह छह बजे सो रही थी। पति राकेश मिश्रा उर्फ योगेश (Rakesh Mishra@Yogesh)  किराना दुकान खोलने चले गए थे। घर पर वह उसकी बेटी अकेले थे। उन्हें अहसास हुआ कि घर में कोई घुस गया है। आंख खुली तो सामने मुंह पर लाल कपड़ा बांधे एक व्यक्ति है। उसके पास चाकू भी था। उसकी उम्र 22—23 साल थी। उसने काले रंग की टी शर्ट भी पहन रखी थी। आरोपी मैन गेट में हाथ डालकर सटकनी खोलकर भीतर आया था। उसने मुंह पर लाल रंग का गमछा बांध रखा था। शोर मचाने पर बेटी जाग गई। प्रभा मिश्रा ने तुरंत आरोपी को एक पैर मारा तो वह पलंग से दूर फिकाया। इसके बाद उसने चाकू लहराया जो उसे बाएं हाथ की कलाई पर जा लगा। बेटी बचाने आई तो उसे भी चाकू का वार लगा। इसके बाद वह मौके से भाग गया। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सरकारी जमीन की सफाई कराना सोसायटी की अध्यक्ष को नागवारा गुजरा
Don`t copy text!