Bhopal News: बड़ी बहन के सामने युवती के साथ अभद्रता

Share

Bhopal News: सर्राफा दुकान में करती है जॉब, अस्पताल में भर्ती पिता की देखरेख करके घर लौटते वक्त हुई वारदात, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बड़ी बहन के साथ जा रही एक युवती के साथ अभद्रता की गई है। दोनों बहनें अस्पताल में भर्ती पिता की देखभाल करने जा रही थी। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कई दिनों से कर रहा था हरकतें

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती की उम्र 22 साल है। वह निशातपुरा थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता सर्राफा बाजार में स्थित ज्वैलर्स के यहां जॉब करती है। पीड़िता के पिता की तबीयत खराब है। वह अस्पताल में भर्ती है। इसलिए वह बड़ी बहन के साथ जा रही थी। तभी उसको आरोपी जितेंद्र मीना (Jitendra Meena) मिला। वह उसका काफी दिनों से पीछा भी करता था। उसने बहन के सामने ही उसका बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया। यह वारदात 29 सितंबर की शाम सात बजे हुई थी। दोनों बहनों ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। इसके बाद दोनों ने थाने जाकर पूरी कहानी बताई। मामले की जांच एसआई रिचा चौहान कर रही है। पुलिस ने प्रकरण 870/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से रिटायर अधिकारी के मकान पर चोरों का धावा
Don`t copy text!