Bhopal News: दो बाइक टकराई, एक युवक की मौत

Share

Bhopal News: नोबल अस्पताल में इलाज के दौरान चौबीस घंटे बाद दम तोड़ा, पुलिस शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। आमने—सामने दो बाइक टकरा गई। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र में हुई है। दुर्घटना तब हुई जब बाइक सवार सड़क पार कर रहा था। इलाज के बाद चौबीस घंटे तक युवक ने जीवन और मौत से संघर्ष किया।

ऐसे हुई थी सड़क दुर्घटना

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 26 सितंबर की सुबह हुई थी। हादसे में अभिषेक प्रजापति (Abhishek Prajapati) पिता भागचंद प्रजापति उम्र 24 साल गंभीर रुप से जख्मी था। वह मिसरोद स्थित रापडिया गांव में रहता था। अभिषेक प्रजापति मजदूरी करता था। दुर्घटना रापडिया गांव के पास हुई थी। उस वक्त वह सड़क पार कर रहा था। तभी उसे तेज रफ्तार बाइक (Bike) ने टक्कर मार दी थी। उसको इलाज के लिए नोबल अस्पताल (Nobel Hospital) लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान 27 सितंबर की दोपहर बारह बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। इस मामले की जांच एएसआई सुधाकर शर्मा (ASI Sudhakar Sharma) कर रहे है। बताया कि आरोपी बाइक चालक भी दुर्घटना में गंभीर है। वह भी किसी अस्पताल में भर्ती है। उसके बयान अभी नहीं हुए हैं। मिसरोद पुलिस मर्ग 66/24 कायम कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Mishap: पेट्रोल पंप के सामने आप भी करते हैं यह चूक
Don`t copy text!