Bhopal News: छात्र से छीना मोबाइल 

Share

Bhopal News: बाइक पर सवार दो लड़कों ने दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी खंगालने का काम कर रही पुलिस

Bhopal News
मोबाइल लूट की सांकेतिक ​तस्वीर

भोपाल। राजधानी में फिर झपटमारी हुई। पीड़ित एक छात्र है जिससे मोबाइल छीना गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई है। घटना करने वाले बाइक पर सवार दो लड़के है। जिनकी तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

पुलिस ने मोबाइल की कीमत यह बताई

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार सोनू शर्मा (Sonu Sharma) पिता शिवजन्म शर्मा उम्र 20 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित बी—सेक्टर के पास राजीव नगर (Rajeev Nagar) में रहता है। वह बीएनएस कॉलेज (BNS College) का छात्र है। सोनू शर्मा 26 सितंबर की रात आठ बजे पिपलानी स्थित इंद्रपुरी(Indrapuri)  के नजदीक नोबल इलेक्ट्रॉनिक (Nobel Electronic) शोरूम के पास से पैदल जा रहा था। तभी पीछे से आए बाइक (Bike) पर सवार दो लोगों ने उसका मोबाइल (Mobile) छीन लिया। वह बाइक का नंबर या उन्हें देख पाता उससे पहले वह भाग गए। पुलिस ने चोरी गए मोबाइल की कीमत तीस हजार रूपए बताई है। पुलिस ने इस मामले में झपटमारी का प्रकरण 717/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो महिलाओं ने फांसी लगाई
Don`t copy text!