MP Cop Gossip: महिला आईपीएस को टारगेट करके किया टाटा

Share

MP Cop Gossip: हनी—मनी के मामले में राज पता चलते ही अफसरों को सांप सूंघा, दो दिन के बाद पुलिस ने कोई बात जानने की कोशिश ही नहीं की

MP Cop Gossip
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग बहुत बड़ा होता है। उसमें भीतर ही भीतर बहुत कुछ चल रहा होता है। बहुत सी बातें पर्दो के पीछे तय की जाती है। कुछ लीक होती है कुछ दबी रह जाती है। ऐसे ही बातों ​का नियमित कॉलम एमपी कॉप गॉसिप (MP Cop Gossip) हैं। हमारा मकसद सच को थोड़ा बहुत बताना होता है। इसमें कतई यह नहीं है कि किसी व्यक्ति, संस्था, पद या व्यवस्थाओं को ठेस पहुंचाना। ऐसे ही बातों को गुदगुदाते हुए कुछ बातें इस सप्ताह आपके लिए।

आईपीएस को टारगेट कर रही एक लॉबी

राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में गए एक अफसर को ब्यूरोक्रेसी की एक लॉबी जमकर टारगेट कर रही हैं। उनकी तरक्की से बौखलाए कई अफसर उनके लिए दमन करने का काम कर रहे हैं। आलम यह है कि उनके परिवार के खिलाफ कई तरह के मुकदमे तीन साल के भीतर में लाद दिए गए हैं। यह जानते हुए भी कि वह पुलिस सेवा में अधिकारी है। इसके पीछे एक बहुत बड़ी लॉबी दिल्ली से लेकर भोपाल में सक्रिय हैं। अंदर से टूट रहे यह अधिकारी अपना काफी धैर्य बनाए हुए हैं। अफसर के रिश्तेदारों के खिलाफ कई तरह से घेराबंदी की जा रही है। बहरहाल सिस्टम का सिक्का अभी उनके खिलाफ चल रहा है। लेकिन, जब वह पलटेगा उस दिन कई सफेदपोश बेनकाब होंगे।

मंत्री के रिश्तेदार से वसूली में किरकिरी

MP Cop Gossip
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

यह घटना इंदौर शहर की हैं। यहां प्रदेश के एक मंत्री के रिश्तेदारों के साथ पुलिस ने अभद्रता की। इतना ही नहीं रकम भी लूट ली गई। यह समाचार मैन स्ट्रीम मीडिया से गायब रहा। लेकिन, इंटरनेट की मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस समाचार से जुड़े तथ्य और वीडियो में सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं। कई यू—ट्यूब चैनल में यह समाचार भी चला। जिसके बाद इंदौर शहर के आला अधिकारी सक्रिय हुए। खबर है कि इस हरकत में कुछ लोगों का नपना तय है। इसलिए शामिल लोगों की गंभीरता को टटोला जा रहा है।

यह भी पढ़ें:   Shajapur Court News: सैलरी के बदले रिश्वत मांगने वाली महिला अधिकारी दोषी करार

हनी की आड़ में फिर हो गया खेल

पिछले दिनों राजधानी में एक हनी ट्रैप का मामला सुर्खियों में छाया था। उसकी कई दिनों तक मीडिया रिपोर्टिंग भी देश के नाम पर की गई। लेकिन, उसके भीतर की खबर जानते हुए भी उन पहलूओं को छुआ भी नहीं गया। दरअसल, गिरफ्तार आरोपी एक बिल्डकॉन में नौकरी कर चुका था। जिसके मालिक के साथ सोशल मीडिया में उसकी तस्वीर भी थी। इसके अलावा वह एक राजनीतिक पार्टी का भी कार्यकर्ता था। यह मुद्दा बनता और नाम उछलता उससे पहले दो दिन में ही सारी पूछताछ करके आरोपी को जेल में दाखिल कर दिया गया। अफसरों ने पूरे प्रकरण को ऐसे समेटना शुरु किया कि कोई कुछ नहीं बोल सका।

नपी या नाप दी गई महिला आईपीएस

MP Cop Gossip
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

पिछले दिनों तबादला हुआ। इसमें एक महिला अधिकारी को नाप दिया गया। खबर है कि यह कार्रवाई उनकी फील्ड में कमजोर पकड़ के चलते हुई। दरअसल, उनका थानों में नेटवर्क भी नहीं था। इसलिए हर कोई अपना खेल कर रहा था। लेकिन, सनसनीखेज दो लूट और एक बड़े कॉर्पोरेट घराने से जुड़े मामले में रुचि नहीं लेने पर उन्हें किनारे कर दिया गया। बहरहाल यह महिला अधिकारी थानों में अच्छे—बुरे कर्मचारी की ही तरह सक्रिय पत्रकारों में अंतर भी नहीं कर सकी इसलिए सुना है कि खबरनबीसों की एक गोपनीय रिपोर्ट के चलते नाप दी गई है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop Gossip
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!