Bhopal News: डंपर ने आधी रात सोते पति—पत्नी को रौंदा 

Share

Bhopal News: निर्माणाधीन सनराइज होम्स कॉलोनी में दो मजदूरों की नरबलि से लगा अपशगुन, वाहन को लावारिस छोड़कर भागा चालक

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। इसे हादसा कहे या लापरवाही लेकिन, घटना काफी भयावह है। मामला भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित निर्माणाधीन सनराइज होम्स (Sunrise Homes) कॉलोनी में हुआ। यहां गिट्टी से लदे डंंपर ने रिवर्स करते वक्त पति—पत्नी को कुचल दिया। इस कॉलोनी में प्लाटिंग के बाद सड़क बनाने का काम चल रहा था। घटना को मजदूरों की नरबलि मानकर देखा जा रहा है। पुलिस ने हादसे के बाद वाहन छोड़कर भागे डंंपर को जब्त कर लिया है।

यह है वह मजदूर जिनकी मौत का हिसाब लेने वाला कोई नहीं बचा

ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार कॉलोनी में मकान और सड़क का निर्माण चल रहा है। घटना 24 सितंबर की रात ग्यारह बजे हुई थी। कॉलोनी की सड़क के लिए डंपर (Dumper)  गिट्टी खाली करने आया था। तभी कॉलोनी में बिजली ना होने के कारण पति—पत्नी सड़क पर आकर सो रहे थे। यहां कोई आता—जाता नहीं था। लेकिन, उस वक्त डंपर रिवर्स होते हुए आया। उसने दोनों को कुचल दिया। जिसमें बच्चू लाल वाल्मीकि (Bachchu Lal Valmik) पिता कल्लू उम्र 50 साल और उसकी पत्नी घनश्याम बाई (Ghanshyam Bai) उम्र 45 साल की मौत हो गई। दोनों विदिशा (Vidisha) जिले के शमशाबाद के रहने वाले थे। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी जांच की जा रही है। जिसके बाद वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा। इस घटना को लेकर दूसरे पहलूओं पर भी अभियोजन से राय ली जा रही है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आंधी—तूफान के कारण हादसे में मौत 
Don`t copy text!