Bhopal News: एक्टिवा सवार मामा—भांजे जख्मी 

Share

Bhopal News: डंडा उठाकर सिर पर मारा, हमले के पीछे ठोस वजह नहीं आई सामने, आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। एक्टिवा पर सवार मामा—भांजे पर डंडा मारकर हमला कर दिया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र में हुई है। हमले के पीछे अभी तक कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।

पुलिस को यह बताई गई कहानी

सुखी सेवनिया (Sukhi Sewaniya) थाना पुलिस के अनुसार घटना 24 सितंबर की दोपहर लगभग एक बजे हुई थी। जिसकी शिकायत दीपक खटीक (Deepak Khatik) पिता प्रमोद खटीक उम्र 34 साल ने दर्ज कराई है। वह एकता नगर (Ekta Nagar) स्थित नई बस्ती में रहता है। दीपक खटीक अपने जीजा की एक्टिवा स्कूटर लेकर स्कूल गया था। वह दो भांजों को लेकर स्कूल से लौट रहा था। तभी अमोनी चौराहे पर भगवान दास (Bhagwan Das) मिला। उसके साथ सुखी सेवनिया गांव में रहने वाला ओलंगा भी था। भगवान दास के हाथ में डंडा था। उसने दीपक खटीक को रोका और घुमाकर डंडा मारा। वह बचने के लिए झुका तो डंडा सिर पर जाकर लग गया। जिसमें वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। हमले के बाद एक्टिवा पर सवार नाबालिग भांजे भी गिरकर जख्मी हो गए। ओलंगा भी पीटने लगा तो बीचबचाव करने उसके भांजे आए। जिन्हें आरोपियों ने पीटा। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 207/24 दर्ज कर लिया है। हमले के पीछे अभी पुलिस के सामने कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस बात से रहस्य उठ सकेगा। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   थंब इंप्रेशन लेकर दो सिम कर लेते थे अलॉट
Don`t copy text!