Bhopal News: भेल से रिटायर्ड कर्मचारी की मौत 

Share

Bhopal News: तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले गए थे परिजन, पुलिस को अस्पताल ने दे दी खबर, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। भेल से सेवानिवृत्त एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पूर्व भेल कर्मचारी को उसके परिजन तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए थे। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

बेटी ले गई थी अस्पताल

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार सोनागिरी (Sonagiri) निवासी एससी वर्मा (SC Verma) पिता स्वर्गीय बाबूलाल उम्र 82 साल भेल (BHEL) के सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उन्हें 23 सितंबर की सुबह नौ बजे बेटी कस्तूरबा अस्पताल (Kasturba Hospital) लेकर पहुंची थी। बेटी ने चिकित्सकों को बताया कि एससी वर्मा की सेहत खराब होने की वह शिकायत कर रहे थे। डॉक्टर ने चेक किया तो उनकी मौत हो चुकी थी। जिसकी सूचना डॉक्टरों ने पुलिस को दे दी। मामले की जांच एसआई विक्रम आर्य (SI Vikram Arya)  कर रहे हैं। उन्होंने किसी तरह की शंका नहीं जताई है। पिपलानी पुलिस मर्ग 60/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शाहजहांनाबाद में महिला से बलात्कार
Don`t copy text!