Bhopal News: युवती ने जहर पीकर दी जान 

Share

Bhopal News: प्रेम विवाह करना चाहती थी युवती, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, लड़के के जिस पिता ने किया था फोन उससे होगी पूछताछ, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। प्रेम विवाह नहीं होने पर नाराज एक युवती ने खुदकुशी कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र की है। पुलिस को सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। इसके अलावा उसके मृत्यु पूर्व कथन भी नहीं हो सके। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि युवती किसी लड़के से प्यार करती थी। जिसके रिश्ते को लेकर घर में एक दिन पहले विवाद हुआ था।

यह हुआ था विवाद जिसके बाद घर में मातम छाया

अररेा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से 21 सितंबर की सुबह साढ़े ग्यारह बजे मिली थी। डॉक्टर ने बताया कि सुबह लगभग आठ बजे युवती को इलाज के लिए लाया गया था। उसकी मौत हो गई है। जिसके बाद एएसआई राम सिंह परिहार (ASI Ram Singh Parihar) जांच करने अस्पताल पहुंचे। यहां पता चला कि किरण प्रजापति (Kiran Prajapati) पिता बाबूलाल प्रजापति उम्र 24 साल ने जहर पिया था। वह पुरानी विधानसभा के सामने बस्ती में रहती थी। उसने ग्रेजुएशन कर लिया था। वह एक लड़के संपर्क में थी। दोनों एक—दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। किरण प्रजापति यह बात अपने परिजनों से नहीं कर पा रही थी। इस कारण उसके प्रेमी ने अपने पिता के जरिए उसके पिता को एक दिन पहले कॉल लगाया था। बाबूलाल प्रजापति ने इस रिश्ते पर असहमति जताते हुए बेटी को फटकार लगाई थी। जिसके बाद सुबह किरण प्रजापति ने जहर गटक लिया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किरण प्रजापति, उसके पिता बाबूलाल प्रजापति (Babulal Prajapati) , लड़के के पिता के मोबाइल कॉल डिटेल को खंगाला जाएगा। फिलहाल शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। अरेरा हिल्स पुलिस मर्ग 18/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो व्यक्तियों से आठ वाहन बरामद 
Don`t copy text!