Bhopal News: तीन बार तलाक बोलकर कहा दूसरी शादी कर रहा हूं

Share

Bhopal News: एक साल पहले गौरवी संस्था ने की थी काउंसलिंग, तब बोला वह पत्नी को साथ रखेगा लेकिन उसके बाद संस्था ने कभी सुध ही नहीं ली, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मुस्लिम महिला को उसके पति ने तीन बार तलाक बोल दिया। इसके अलावा वह यह भी बोला कि वह दूसरी शादी करने जा रहा है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र की है। जिस पीड़िता के साथ घटना हुई उसकी गौरवी संस्था में एक साल पहले काउंसलिंग भी हुई थी। तब पति ने पत्नी को अपने साथ रखने की बात लिखकर दी थी। लेकिन, उसके बाद वह उसको मायके में लेने कभी नहीं आया। वहीं गौरवी संस्था ने भी प्रकरण में आगे सुध नहीं ली।

तीन साल की बच्ची आरोपी पति के पास

पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 24 साल है। उसकी जून, 2020 में प्रभु नगर ईदगाह हिल्स (Idgah Hills) में रहने वाले आरोपी पति के साथ शादी हुई थी। यह शादी मुस्लिम रीति—रिवाज से हुई थी। पीड़िता का मायका टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना क्षेत्र में हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना 13 सितंबर को हुई थी। उसका पति रात को घर आया। वह रिश्तेदारों के सामने उसे तीन बार तलाक बोलकर चला गया। साथ में यह भी बोला कि वह 20 सितंबर को दूसरी शादी करने जा रहा है। पीड़िता की तीन साल की बेटी भी है। वह बेटी अभी पति के पास ही है। पुलिस ने मुस्लिम विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण 251/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फोर्टिंस और ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉक्टर आएंगे भोपाल
Don`t copy text!