Bhopal News: छोटे तालाब में मिली लाश

Share

Bhopal News: पहने हुए कपड़ों के जरिए पहचानने का प्रयास कर रही पुलिस, सोशल मीडिया की ली गई मदद

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। छोटे तालाब में एक व्यक्ति की लाश मिली है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के तलैया थाना क्षेत्र की है। पुलिस जिस व्यक्ति की लाश मिली है उसके पहने हुए कपड़ों के जरिए पहचानने का प्रयास कर रही है। फिलहाल शव पीएम के लिए भेज दिया है।

चार दिन पुराना बताया जा रहा शव

तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार लाश काली मंदिर के नजदीक मिली है। जिसकी लाश मिली है वह एक पुरुष की है। जिसकी उम्र 35 से 40 साल के बीच है। उसको सबसे पहले मीनाबाई पति उमेश ने देखा था। यह घटना 19 सितंबर की दोपहर चार बजे की है। पुलिस ने नगर निगम (Nagar Nigam) के गोताखोरों को बुलाकर लाश को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस को कोई दस्तावेज नहीं मिले है। जिस कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि मृतक ने पीली शर्ट और नीला जींस पहन रखा है। लाश तीन से चार दिन पुरानी लग रही है।  पुलिस ने शव को मॉर्चुरी रूम में रख दिया है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुनील तिवारी (HC Sunil Tiwari) कर रहे हैं। तलैया पुलिस मर्ग 42/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: महिला से मंगलसूत्र झपटकर भागा बदमाश 
Don`t copy text!