Bhopal News: दो गुटों में चले हथियार

Share

Bhopal News: किसी को हाथ—पैर तो किसी को सिर पर लगी चोट, पेट में चाकू लगने से जख्मी, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पुरानी कहासुनी की बात को लेकर दो गुटों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। हमले में चार युवकों को चोट आई है। इसमें एक युवक के पेट में चाकू का वार लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मारपीट का काउंटर केस दर्ज किया है।

ऐसे शुरु हुआ था विवाद जिसमें इन्हें लगी है चोट

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार लाउखेड़ी निवासी मयंक मालवीय (Mayank Malviya) पिता राधेश्याम मालवीय उम्र 18 साल ने प्रकरण 256/24 दर्ज कराया है। मारपीट की वारदात 17—18 सितंबर की दरमियानी रात हुई थी। मयंक मालवीय कार वॉश करने का काम करता है। उसने बताया कि वह मोबाइल चला रहा था। तब वहां मनोज यादव (Manoj Yadav) और ललित कुशवाह (Lalit Kushwah) आए। उनसे कुछ दिन पूर्व कहासुनी हुई थी। उन्होंने उसी बात को लेकर गाली—गलौज करते हुए पीटना शुरु कर दिया। हमले में मयंक मालवीय को बाएं हाथ की उंगली में चाकू का वार लगने से वह जख्मी किया। यह हमला ललित कुशवाह ने किया था। इधर, दूसरे पक्ष की तरफ से रिपोर्ट 255/24 मनोज यादव पिता गणेश राम यादव उम्र 26 साल ने दर्ज कराई है। वह भी लाउखेड़ी में रहता है। मनोज यादव बैरागढ़ में स्थित हार्डवेयर दुकान में जॉब करता है। उसने बताया कि गणेश विसर्जन वाले दिन भंडारा था। जिसका बचा हुआ भोजन बांटकर वह जा रहा था। उसके साथ दोस्त अर्जुन कुशवाह (Arjun Kushwah) और ललित कुशवाह थे। तीनों को शिवा किराना स्टोर (Shiva Kirana Store) के सामने आरोपी प्रिंस कुशवाह (Prince Kushwah) और मयंक मालवीय मिले। उन्होंने गाली—गलौज करते हुए चाकू मारना शुरु कर दिया। मनोज यादव को सिर पर चाकू का वार लगा है।वहीं ललित कुशवाह को बीचबचाव करने के दौरान पेट में धारदार हथियार का वार लगा है। पुलिस ने इस मामले में 18 सितंबर की सुबह प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कार्यवाहक एएसआई मुश्ताक खान (ASI Mushtaq Khan) कर रहे हैं।  (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मोबाईल फोन पर दी धमकी
Don`t copy text!