Bhopal News: विवाहिता ने दर्ज कराया मुकदमा 

Share

Bhopal News: पति यह बोलकर करता था परेशान तो ससुर जब मौका मिले तब यह करता था हरकत, जेठ—जेठानी भी कम नहीं थे अब सभी चक्की पीसेंगे

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। विवाहिता ने ससुराल पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना क्षेत्र का है। पीड़िता को उसका पति दहेज में रकम नहीं लाने पर पीटता था। जबकि ससुर जब मौका मिले तब बुरी नीयत से उसे टच करता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यहां लगाता था ससुर हाथ

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 24 साल है। वह चूनाभट्टी (Chuna Bhatti) थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। उसकी रायसेन (Raisen)  रहने वाले एक व्यक्ति से 2022 में शादी हुई थी। पीड़िता को शादी के बाद मायके से दो लाख रूपए लाने के लिए पति उसके साथ मारपीट करता था। सास भी उसे यातनाएं देती थी। जेठ—जेठानी भी कोसा करते थे। इन्हीं बातों से वह तंग आ चुकी थी। शादी के दो साल तक वह मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित होती रही। पीड़िता ने आपा उस दिन खो दिया जब ससुर उस पर बुरी नीयत रखने लगा। वह जब मौका मिले तब उसकी कमर में हाथ लगा दे। कई बार विरोध किया तो उसे मारा—पीटा जाने लगा। नतीजतन वह घर आ गई। इसके बाद माता—पिता के साथ थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले की जांच एसआई मोनिका कुशवाह (SI Monika Kushwah) कर रही हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 247/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Robbery: लॉक डाउन के बीच चोरों ने तोड़े ताले
Don`t copy text!