Bhopal News: सड़क हादसे में कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारी की मौत 

Share

Bhopal News: जिस वाहन ने टक्कर मारी उसकी नहीं हो सकी पहचान, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कलेक्ट्रेट कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। अभी टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

ऐसे हुआ था सड़क हादसा

रातीबड (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार रमेश प्रजापति (Ramesh Prajapati) पिता गोधन राम उम्र 55 साल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह कमला नगर स्थित नेहरू नगर (Nehru Nagar) के पास शबरी नगर (Shabri Nagar) में रहता था। वह कलेक्ट्रेट (Collector Office) में जॉब करता था। पुलिस ने बताया कि मोपेड से 10 सितंबर की शाम छह बजे ड्यूटी से घर जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने भदभदा के पास टक्कर मार दी। जिससे मृतक को गंभीर चोटें आई थी। जिसको इलाज के लिए पीपुल्स अस्पताल (People Hospital) ले जाया गया। यहां चैक करने के बाद डॉक्टर जरीफ अहमद ने मौत की सूचना दी थी। मामले की जांच एएसआई केके मिश्रा (ASI KK Mishra) कर रहे हैं। रातीबड़ पुलिस मर्ग 42/24 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों की तलाश की जा रही है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दूसरी मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत
Don`t copy text!