Bhopal News: नाबालिग के साथ छेड़छाड़

Share

Bhopal News: एक सप्ताह पूर्व भी की थी हरकत, मां ने समझाया तो उसको भी पीटा, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। आरोपी पीड़िता को लंबे समय से परेशान कर रहा था। उसने एक सप्ताह पहले भी हरकत की थी। उस वक्त पीड़िता की मां ने उसको समझाया था। अब उसने घर में घुसकर अभद्रता की।

यह बोलकर दर्ज कराई गई है एफआईआर

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र तेरह साल है। वह कोलार रोड थाना क्षेत्र में ही रहती है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता के पास में रहता है। आरोपी ने पीड़िता के साथ 02 सितंबर को अभद्रता की थी। जिसके बाद उसकी मां ने उस दिन उसको चेतावनी दे दी थी। इसके बाद आरोपी 09 सितंबर को पीड़िता के घर में घुस गया। वह बुरी नीयत से पीड़िता का हाथ पकड़े हुए था। यह देखकर उसकी मां ने उससे छुड़ाया तो आरोपी ने उसको पीट दिया। इस मामले की जांच एसआई संगीता काजले (SI Sangeeta Kajle) कर रही हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 700/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: मां से झगड़ने के बाद बेटा फंदे पर झूला
Don`t copy text!