Bhopal Gang War : राजधानी में गैंगवार

Share

Bhopal Gang War: प्रदेश के मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में कानून—व्यवस्था की यह है स्थिति, हत्या के प्रयास में फरार चल रहे आरोपी ने जिसको गोली मारनी थी उसकी जगह दूसरे को लगी थी, हत्या के प्रयास मामले में जिसे फरियादी बनाया वह भी वीडियो फुटेज में गोलियां चलाते हुए कैमरे में कैद हुआ

Bhopal Gang War
सांकेतिक चित्र

भोपाल। एमपी में कानून—व्यवस्था को लेकर कांग्रेस उत्तेजित हैं। वह सरकार को घेर भी रही है। इस कारण पुलिस असल मामलों को भी छुपाने लगी हैं। यह बात हम यूं ही नहीं कह रहे। दरअसल, भोपाल (Bhopal Gang War) शहर के अशोका गार्डन में गैंगवार जैसी वारदात हुई है। जिसमें पर्दा डालने में पुलिस कामयाब रही। यह घटना तब हुई जब शहर में गणेशोत्सव चल रहा है। अब चोरी—छुपे इस बात को कबूल रही है।

यह है पूरी सच्चाई जिस पर पुलिस के अधिकारी दो दिन से मौन थे

पुलिस के अनुसार न्यू अशोका गार्डन निवासी रौनक सिंह (Ronak Singh) पुत्र शिवचरण सिंह उम्र 24 साल ने 07 जनवरी को हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। उसने बताया कि वह अपने दोस्त शुभम उर्फ बाबू तेंदुलकर (Shubham@Babu Tendulkar)  के साथ एक्टिवा से सुंदर नगर में गणेश जी की झांकी देखने जा रहा था। गाड़ी शुभम तें​दुलकर चला रहा था। जबकि रौनक सिंह उसके साथ पीछे बैठा हुआ था। जैसे ही वह दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे तो उन्हें बाइक से आए बदमाश ने पीछे से आकर ओवरटेक किया और उन्हें रोक लिया। इसके बाद कट्टे (Gun) से गोली चलाई। जिसमें शुभम तेंदुलकर के पेट में गोली लग गई। उसे जख्मी हालत में बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) में भर्ती कराया गया। यश अग्रवाल (Yash Agrawal) स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में फरार भी चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी पर इनाम का ऐलान किया गया है। इस मामले की जांच एसआई एसएस वर्मा (SI SS Verma) कर रहे थे। वे रविवार को भी हमले के पीछे वजह नहीं बता सके थे। इधर थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव (TI Hemant Shrivastav) ने फोन ही नहीं उठाया। जिसके बाद की गई पड़ताल में निकलकर पूरी सच्चाई सामने आ गई।

घटना वाले दिन एक नहीं कई गोलियां चलीं

यश अग्रवाल गोली मारने रौनक सिंह को आया था। लेकिन, वह गलती से शुभम तेंदुलकर लग गई थी। रौनक सिंह के खिलाफ भी आधा दर्जन से ज्यादा प्रकरण दर्ज है। रौनक सिंह और यश अग्रवाल के बीच रंजिश है। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने शनिवार रात हुई घटना में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया था। इसी प्रकरण की जांच में पता चला कि घटना वाले दिन रौन​क सिंह ने भी गोली (Bhopal Gang War) चलाई थी। यह सबकुछ सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ। जिसके बाद रौनक सिंह से पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसके पास दो कट्टे हैं। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर रविवार को दूसरा प्रकरण आर्म्स एक्ट का दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यश अग्रवाल की तलाश में कई जगह दबिश दी गई है। उसके भोपाल शहर से गायब होने की जानकारी मिल रही है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Gang War
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मेडिकल छात्रा के साथ सीनियर ने किया बलात्कार
Don`t copy text!