Bhopal News: बच्चों के विवाद बड़े भिड़े

Share

Bhopal News: पुलिस ने दर्ज किया चाकू मारकर जख्मी करने का प्रकरण दर्ज, हमीदिया अस्पताल में जख्मी भर्ती

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। बच्चों के विवाद पर बड़े लोग भिड़ गए। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। हमले में जख्मी एक व्यक्ति का हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस थाने में यह बोलकर दर्ज कराया मुकदमा

गौतम नगर (Gautam Nagar)  पुलिस के अनुसार यह वारदात 6 सितंबर की रात को हुई थी। घटना की जानकारी हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से मिली थी। मामले की जांच हवलदार महेंद्र सिंह परिहार (HC Mahendra Singh Parihar) कर रहे है। पुलिस ने इस मामले में 7 सितंबर को प्रकरण 350/24 दर्ज किया है। हमले में जख्मी असलम खान (Aslam Khan) पिता मोहम्मद खान उम्र 40 साल है। पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपी पंकज, नीरज, चेतन और पंकज के चाचा सुरेश को बनाया है। असलम खान ने बताया कि वह छोला रोड स्थित राजगढ़ कॉलोनी में रहता है। जख्मी ड्रायवरी का काम करता है। उसका बेटा सायकिल चला रहा था। जिसको लेकर पंकज से विवाद हो गया था। उस दिन तो दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लेकिन, आरोपी पंकज ने विवाद करते हुए उसको चाकू से हमला कर दिया। हमले में असलम खान को बाएं हाथ, सिर, गले और सीने में चोटें आई है। पुलिस का कहना है कि वह आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने नोटिस देने की तैयारी कर रही है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ट्रॉली ड्रायवर की सड़क हादसे में मौत
Don`t copy text!