Bhopal News: नगर निगम के कर्मचारी ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पीएम रिपोर्ट के बाद वजह का पता लगाएगी पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नगर निगम में तैनात एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई है। फिलहाल सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच का दायरा तय करेगी।

पुलिस तक ऐसे पहुंची थी सूचना

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार राजकुमार बबन Rajkumar Babbanपिता गणपत सिंह उम्र 32 साल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह पिपालनी थाना क्षेत्र स्थित 60 क्वार्टर बस्ती में रहता था। वह नगर निगम (Nagar Nigam) में जॉब करता था। पुलिस ने बताया राजकुमार बबन (Rajkumar Babban) का भाई केसर उसके कमरे में 08 सितंबर की शाम साढ़े पांच बजे पहुंचा था। उसे दरवाजा भीतर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ा गया तो राजकुमार बबन फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसको फंदे से नीचे उतारकर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर पुलिस को खबर कर दी। मामले की जांच एसआई अशोक शर्मा (SI Ashok Sharma) कर रहे हैं। पिपलानी पुलिस मर्ग 57/24 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी परिजनों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। इस कारण खुदकुशी की कोई वजह साफ नहीं हुई है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: राजधानी में चोरों का आतंक, क्राइम ब्रांच ने टीम बनाई
Don`t copy text!