Bhopal News: मोबाइल झपटकर भागे बदमाश गिरफ्तार 

Share

Bhopal News: पुलिस ने संदेहियों के मोपेड नंबर के आधार पर दबोचा, पुराने मामलों के संबंध में भी चल रही पूछताछ

Bhopal News
मोबाइल लूट की सांकेतिक ​तस्वीर

भोपाल। मोबाइल झपटकर भागे एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई है। पीड़ित छात्र है जो घर के  पास टहल रहा था। झपटमारी करने वाले लड़के तीन थे जो बाइक पर सवार थे। पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

सवाल पूछने पर यह बोली पुलिस

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार चोनिसराज रंहगडाले (Chonisraj Ranhgadale) उम्र 22 साल ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वह मूलत: सिवनी जिले में रहता है। यहां फिलहाल भवानी नगर (Bhavani Nagar) में किराए से रहता है। वह पढ़ाई करने के लिए भोपाल आया है। पुलिस ने बताया कि चोनिसराज रहंगडाले 05 सितंबर की रात दस बजे घर की तरफ जा रहा था। तभी मोपेड पर सवार तीन बदमाश आए और उसका मोबाइल (Mobile) झपटकर भाग गए। पीड़ित ने मोपेड का नंबर देख लिया था। जिसकी जानकारी उसने पुलिस को दी थी। मामले की जांच एएसआई अरविंद सिंह (ASI Arvind Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने 659/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। दरअसल, पिछले दिनों एक और मोबाइल झपटकर ले जाने की घटना हो चुकी है। जिसमें उनके शामिल होने के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला को उसके पति, देवर और ससुर ने पीटा
Don`t copy text!