Bhopal News: छात्रा के साथ छेड़छाड़

Share

Bhopal News: एकतरफा प्यार में सिर​फिरे आशिक ने दिया वारदात को अंजाम, तीन बार पहले भी प्यार कर चुका इजहार, घर में घुसकर अभद्रता पर उतर आया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बारहवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। आरोपी अक्सर पीछा करके उसको प्यार का इजहार करता था। ऐसा वह तीन बार कर चुका था। अब वह मनचला पीड़िता के घर में घुस गया और उसने बुरी नीयत से उसको दबोच लिया।

इस मौके का कर रहा था इंतजार

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 19 साल है। वह पहले हुई घटनाओं को दबाती चली आई थी। उसको लगता था कि यदि परिजनों को पता चल गया तो उसका स्कूल छूट जाएगा। इसी डर में वह चुप रही थी। जिसका फायदा आरोपी ने उठाना चाहा। जब उसके माता—पिता काम पर चले गए थे तब आरोपी उसके घर के भीतर घुस गया। उसका कहना था कि वह उसको प्यार करता है और शादी करेगा। यह बोलकर वह उसके साथ अभद्रता करने लगा। जब विरोध किया तो आरोपी ने पीड़िता को पीट दिया। आरोपी पीड़िता के मोहल्ले में ही रहता है। यह घटना 03 सितंबर की सुबह लगभग ग्यारह बजे हुई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण 532/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मानवता को शर्मसार करते रिश्तों की कड़वी कहानी
Don`t copy text!