Bhopal GRP News: पातालकोट एक्सप्रेस में सोने की चेन चोरी 

Share

Bhopal GRP News: बेटे के साथ सफर कर रही महिला ने बताई पुलिस को अपनी पी​ड़ा, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal GRP News
भोपाल जीआरपी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। ट्रेन में यात्रा के दौरान एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी चली गई। घटना पातालकोट एक्सप्रेस की आरक्षित कोच में हुई थी। इस मामले में रानी कमलापति जीआरपी (Bhopal GRP News) ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने चोरी गई चेन की कीमत एक लाख रुपए बताई है।

पुलिस तक ऐसे पहुंची कहानी

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता ऋतु जैन (Ritu Jain) पति सुनील जैन उम्र 52 साल है। वह ​विदिशा (Vidisha) जिले में स्थित अरिहंत विहार कॉलोनी (Arihant Vihar Colony) फेज—2 में रहती है। उसने बताया कि वह बेटे संस्कार जैन (Sanskar Jain)  के साथ नर्मदापुरम से लौट रही थी। उसने जनरल का टिकट लिया था। लेकिन, उसमें जगह न​हीं मिलने पर वह एस—6 कोच में चली गई थी। चेन चोरी होने की जानकारी उसको बुदनी घाट (Budni Ghaat) पहुंचने पर लगी थी। जिसके बाद उसने विदिशा जीआरपी (Vidisha GRP) पर जाकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। यह घटना 02 सितंबर को हुई थी। जिसकी एफआईआर 296/24 रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP) ने 03 सितंबर को दर्ज कर ली है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Indore Murder News: गुंडे की दूसरे बदमाश ने चाकू घोंपकर कर दी हत्या
Don`t copy text!