Bhopal News: घरेलू हिंसा से शिकार दो महिलाओं ने दर्ज कराई एफआईआर 

Share

Bhopal News: शादी के बाद मायके से दहेज लेकर न आने पर करते थे प्रताड़ित, इंदौर में रहता है ​कारोबारी परिवार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार दो महिलाओं ने पुलिस थाने में आकर सुसराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर की है। जिसकी जांच महिला थाना पुलिस कर रही है। शादी के बाद मायके से दहेज लाने के लिए पति के अलावा परिजन विवाहिताओं को परेशान कर रहे थे। एक परिवार इंदौर का बड़ा कारोबारी है।

यह है वह पीड़िताएं जिन्होंने दर्ज कराई एफआईआर

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय महिला ने प्रकरण दर्ज कराया है। वह श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता की इंदौर (Indore) में शादी हुई थी। आरोपी पति इंदौर का बड़ा कारोबारी है। उससे शादी हिंदू रीति—रिवाज से 2022 में हुई थी। शादी के बाद से मायके से पांच लाख रूपए लेकर आने के लिए बोला जा रहा था। पीड़िता को उसका पति के अलावा सास—ससुर और ननद परेशान करते थे। पुलिस ने प्रकरण 238/24 दर्ज कर लिया है। दूसरी पीड़िता की उम्र 30 साल है। वह जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता की आरोपी पति के साथ हिंदू रीति—रिवाज से 2018 में शादी हुई थी। शादी के बाद से मायके से दहेज लाने के लिए पति के अलावा सास—ससुर परेशान करते थे। पुलिस ने 239/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: व्यापमं के बाद अब ई—टेंडर का विसर्जन
Don`t copy text!