Bhopal News: दहेज लोभियों ने रिश्तों को ऐसा करके कर दिया शर्मसार

Share

Bhopal News: सात महीने पहले आई बहू को करते थे प्रताड़ित, विरोध करने पर ससुर और मामा ससुर ने बाथरुम में नहा रही पीड़िता के साथ की अभद्रता, पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना भोपाल ((Bhopal News) शहर की है। पीड़िता भी भोपाल ) में ही रहती है। उसकी शादी सात महीने पहले माता—पिता की सहमति से हिंदू रीति—रिवाज से हुई थी। लेकिन, पति समेत उसके परिजन उसको प्रताड़ित करते थे। आरोपी चाहते थे कि वह दहेज में रकम लेकर आए। इसी बात को लेकर अक्सर कलह होती थी। इस मामले ने भयंकर रुप तब ले लिया जब बहस करने से नाराज ससुर और मामा ससुर बाथरुम में घुसकर पीड़िता को धमकाने लगे। वह यह भी भूल गए थे कि उस वक्त उनकी बहू नहा रही थी।

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया है प्रकरण

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 22 साल है। वह भोपाल देहात क्षेत्र मेें स्थित बिलखिरिया (Bilkhiriya)  थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। उसकी चूना भट्टी थाना (Chuna Bhatti) क्षेत्र में फरवरी 2024 में शादी हुई थी। शादी के बाद से मायके से पांच लाख रूपए और कार न लेकर आने पर उसको प्रताड़ित किया जा रहा था। इस प्रताड़ना में पति के अलावा सास, ससुर और मामा ससुर शामिल थे। घर में अक्सर कलह होती थी। यह पूरा मामला तब थाने पहुंचा जब छेड़छाड़ के आरोपी ससुर और मामा ससुर पीड़िता को धमकाने के लिए नहाते वक्त बाथरुम में घुस गए थे। उसने इधर—उधर से तुरंत कपड़े समेटकर अपनी अस्मत बचाई और परिजनों को बुला लिया। इसके तुरंत बाद परिजन पीड़िता को लेकर महिला थाने पहुंच गए। पुलिस ने पूरी कहानी सुनने के बाद प्रकरण 237/24 दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच एसआई मोनिका कुशवाह कर (SI Monika Kushwah) रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, धमकाना और छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया है। छेड़छाड़ के आरोप ससुर और मामा ससुर पर लगे हैं। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: थाने ने दबा रखी थी सूदखोरी की यह फाईल
Don`t copy text!