Bhopal News: दहेज में मांगे पांच लाख रुपए

Share

Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार पीड़ित दो महिलाओं ने थाने में दर्ज कराया प्रताड़ना का मुकदमा

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार दो महिलाओं ने पुलिस से मदद मांगी है। इस संबंध में आवेदन भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाने में दिए गए थे। आरोपी पति और उसके परिजन दहेज को लेकर विवाहिताओं को प्रताड़ित कर रहे थे।

यह है वह घटनाएं जिसमें पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पहली शिकायत 23 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वह शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad)  थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता की अशोका गार्डन में रहने वाले आरोपी से 2022 में मुस्लिम रीति—रिवाज से शादी हुई थी। पति प्राइवेट जॉब करता है। शादी के बाद मायके से उसको पांच लाख रूपए लेकर आने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में आरोपी ससुर को भी बनाया गयाहै। पुलिस ने प्रकरण 234/24 दर्ज कर लिया है। दूसरा एफआईआर 30 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वह कमला नगर (Kamla Nagar) थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता की शादी हिंदू रीति—रिवाज मिसरोद (Misrod) इलाके में रहने वाले आरोपी पति के साथ हुई थी। शादी के बाद पति के अलावा उसे ससुर और सास प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने 235/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बंसल कॉलेज के छात्र की सड़क हादसे में मौत
Don`t copy text!