Bhopal News: इंदौर में रहने वाली युवती ने दर्ज कराई एफआईआर

Share

Bhopal News: शादी के बाद दहेज में मांग रहे थे मोटी रकम और संपत्ति, महिला थाना पुलिस ने दर्ज किए हैं मुकदमे

Bhopal News
अवधपुरी थाना, भोपाल -फाइल फोटो

भोपाल। घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना से पीड़ित अलग—अलग दो महिलाओं ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यह घटनाएं मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। आरोपी पति और उसके परिजन हैं जो कि दहेज लेकर आने के लिए विवाहिताओं को प्रताड़ित कर रहे थे।

पुलिस को पीड़ित महिलाओं ने यह दी थी जानकारी

अवधपुरी थाना पुलिस के अनुसार पहले मामले की शिकायत 28 वर्षीय विवाहिता ने दर्ज कराई है। वह अवधपुरी थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता की रायसेन (Raisen News) में 2019 में परिजनों की सहमति से शादी हुई थी। पति मजदूरी करता है। शादी के बाद मायके से उसे एक लाख रूपए लेकर आने के लिए पति के अलावा सास प्रताड़ित करती थी। आरोपियों ने उसको मायके में भेज दिया था। इसके बाद वह उसे अपने साथ ले जाने तैयार नहीं थे। नतीजतन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 231/24 दर्ज कर लिया है। इसी तरह दूसरे मामले की शिकायत 28 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वह इंदौर (Indore News) में रहती है। पीड़िता की शादी अवधपुरी में रहने वाले आरोपी पति के साथ हुई थी। यह रिश्ता 2023 में तय हुआ था। शादी के बाद से पति, ससुर, सास और ननद उसे परेशान कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 232/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड कर्मचारी के घर चोरी की वारदात

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!