Bhopal News: संपत्ति विवाद को लेकर महिला से मारपीट 

Share

Bhopal News विधवा के साथ उसके बड़े बेटे और बहू ने दिया वारदात को अंजाम, संपत्ति पर बंटवारा करने की मांग को लेकर किया गया हमला

Bhopal News
नजीराबाद थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। पैतृक संपत्ति में बंटवारा करने की मांग को लेकर बेटा—बहू ने मिलकर विधवा महिला को पीट दिया। हमले में उसको सिर पर चोट आई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र स्थित नजीराबाद थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी बेटा—बहू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

महिला को यहां आई है चोट

नजीराबाद थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 50 साल है। वह ग्राम बडवेली में रहती है। यह घटना 29 अगस्त की सुबह लगभग आठ बजे हुई थी। घर पर पीड़िता का छोटा बेटा था। उसके पति का निधन हो चुका है। जिसके बाद संपत्ति पर अभी मां का मालिकाना हक है। आरोपी बड़े बेटे और उसकी बहू का कहना था कि ​उनके जाने के बाद संपत्ति को छोटा बेटा हड़प लेगा। इसलिए वह संपत्ति में उनके नाम पर हिस्सा कर दे। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद आरोपी बहू ने डंडा उठाकर उसके सिर पर मार दिया। बड़े बेटे ने हाथ—पैर से बूढ़ी मां को पीटना शुरु कर दिया। उसको छोटे बेटे और बेटी ने बचाया। पुलिस ने प्रकरण 214/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बेटा—बहू को नोटिस देकर गिरफ्तार भी कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बंगले में साथ काम करने वाले कर्मचारी ने डंडा मारा
Don`t copy text!