Bhopal News: सरकारी मकान को निशाना बनाकर चोर ने बोला धावा

Share

Bhopal News: पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे के घर हुई चोरी के बाद अब उनके बंगले में तैनात कर्मचारी के मकान को निशाना बनाया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (EX CM Digvijay Singh) के बेटे के बंगले पर पिछले दिनों चोरों ने धावा बोला था। घटना के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट भी किया था। जिसके बाद भोपाल पुलिस कमिश्नर और उनके बीच हुए संवाद मीडिया में समाचार बना था। अब उनके बंगले में तैनात कर्मचारी के सरकारी मकान पर चोरों ने धावा बोला। वारदात करने वाला संदिग्ध सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हुआ है। ताजा घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

बातचीत करने नहीं हुए तैयार

एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार शेख इमरान पिता अब्दुल उम्र 29 साल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वे शिवाजी नगर स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। वह दिग्विजय सिंह के बंगले में जॉब करते हैं। शेख इमरान (Sheikh Imran) ने पुलिस को बताया कि 28 अगस्त की रात को वे खाना खाकर सो गए थे। अगली सुबह जब उठे तो दरवाजा खुला मिला। घर के भीतर सामान बिखरा हुआ था। इसके अलावा अलमारी में रखे सोने—चांदी के जेवरात, नकदी पचीस हजार रुपए गायब थे। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत अभी नहीं बताई है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल इंतुलाल गुर्जर (HC Intulal Gurjar) कर रहे हैं। जब उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने अपनी व्यस्तता बताकर चर्चा नहीं की। बताया जा रहा है कि चोर लगभग साढ़े तीन बजे घर में दाखिल हुआ था। वह करीब एक घंटा अंदर—बाहर भी होता रहा। उसका चेहरा कैमरे में साफ दिख नहीं रहा है। हालांकि पुलिस इसे जांच के लिए महत्वपूर्ण कड़ी मानकर जांच कर रही है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   सिंधिया समर्थक कार्यकर्ताओं को कुणाल चौधरी ने दिखाया बाहर का रास्ता
Don`t copy text!