Bhopal News: बिना सुरक्षा की गिरा रहे थे जर्जर बिल्डिंग 

Share

Bhopal News: अचानक ढ़हने से तीन मजदूर जख्मी, पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

Bhopal News
एमपी नगर थाना, जिला भोपाल — फाइल फोटो

भोपाल। बिना सुरक्षा इंतजाम जर्जर बिल्डिंग को गिराते वक्त हादसा हो गया। इसमें तीन मजदूर दब गए थे। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर थाना क्षेत्र की है। बिल्डिंग में मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक बिल्डिंग गिर गई थी। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार को आरोपी बनाया है।

इनकी है बिल्डिंग

एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार संतोष धुर्वे (Santosh Dhurve) पिता रामा धुर्वे उम्र  40 साल ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करया है। वह शाहजहांनाबाद स्थित ईदगाह हिल्स (Idgah Hills) में रहता है। वह मजदूरी करता है। पुलिस ने बताया कि एमपी नगर स्थित जोन 2 में जर्जर बिल्डिंग को तोड़ने का आरोपी ठेकेदार सलीम खान को ठेका दिया गया था। जिसमें संतोष धुर्वे, नवल और रवि काम कर रहे थे। तभी 27 अगस्त की शाम लगभग चार बजे बिल्डिंग को तोड़ते वक्त उसका एक हिस्सा गिर गया। मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा था। तभी बाकी बची बिल्डिंग भी ढ़ह गई। हादसे में तीनों श्रमिकों को चोटें आई है। उनको हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में ले जाकर भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिल्डिंग चालीस से पैंतालीस साल पुरानी थी। वह पांच साल से खाली थी। जिसको गिराकर नए सिरे से निर्माण के लिए तोड़ा जा रहा था। पुलिस ने ठेकेदार को इस हादसे के​ लिए जिम्मेदार माना है। उसके खिलाफ पुलिस ने 305/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिल्डिंग राजेश पारदर्शानी (Rajesh Pardarshani) की थी। जिन्होंने काम करने का ठेका सलीम खान (Salim Khan) को दिया था। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवती के साथ होटल में बलात्कार
Don`t copy text!