Bhopal News: जीजा की साले ने लगाई पिटाई 

Share

Bhopal News: बहन से रहता था पति अलग, घर खर्च नहीं देने पर पीटा, बच्चों ने बचाई जान, थाने पहुंचा मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। जीजा की साले ने जमकर पिटाई लगा दी। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। विवाद पारिवारिक कलह के चलते शुरु हुआ था। मारपीट में जख्मी युवक को सिर पर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी साले के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मोबाइल लेने गया था घर

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित की उम्र 46 साल है। वह मजदूरी करता है। उसने बताया कि 27 अगस्त की शाम लगभग साढ़े छह बजे वह घर पहुंचा। वहां पत्नी दो बेटों के साथ थी। घर पर उसका साला भी बैठा हुआ था। उसने अपना मोबाइल मांगा तो साला उससे जूझ गया। उसका कहना था कि वह उसकी बहन को खर्चे के लिए पैसा क्यों नहीं दे रहा है। उसने शोर मचाया तो बेटों ने आकर उसको साले से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 292/24 दर्ज कर लिया है। मारपीट में पीड़ित को सिर, बाएं कंधे और पैर में चोट आई है। उसका जेपी अस्पताल (JP Hospital) में ले जाकर पुलिस ने मेडिकल भी कराया। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: कपड़ा व्यापारी की दुकान में चोरों का धावा
Don`t copy text!