Bhopal News: नौकरानी के साथ बलात्कार

Share

Bhopal News: बिल्डर और रेस्टोरेंट संचालक आरोप में फंसे, तीन दिन से तलाश कर रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार का एक मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। आरोप बिल्डर और रेस्टोरेंट संचालक पर लगा है। वह एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही भूमिगत हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम कई जगहों पर दबिश दे रही है।

पत्नी भी मायके में रहने चली गई

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी प्र​तीक राजन सक्सेना (Prateek Rajan Saxena) है। वह अमतारा पैराडाईज (Amtara Paradise) में रहता है। यह हाईराइज बिल्डिंग उसने ही बनाई है। इसके अलावा आरोपी का बिलखिरिया (Bilkhiriya) थाना क्षेत्र स्थित आरटीओ कार्यालय (RTO Office) के पास रेस्टोरेंट भी है। इस मामले की पीड़ित महिला की उम्र 30 साल है। वह आरोपी के यहां नौकरी करती थी। प्रतीक राजन सक्सेना मार्च, 2021 से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस को उसने बताया कि वह उसके साथ धमकी देते हुए मारपीट भी करता था। पीड़ित महिला दलित समाज से भी आती है। लेकिन, अभी एट्रोसिटी एक्ट की धारा नहीं लगाई गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी शादीशुदा भी है। उसकी पत्नी सिक्किम में स्थित मायके में पिछले डेढ़ साल से रह रही है। आरोपी के खिलाफ 24 अगस्त को प्रकरण 633/24 दर्ज किया गया था। यह प्रकरण एसआई सुरेखा आरमो (SI Surekha Armo) ने दर्ज किया था। एफआईआर की भनक लगने पर वह भाग गया। थाना प्रभारी अनुराग लाल (TI Anurag Lal) ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे हैं। वह अभी घर से गायब हैं। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: होटल संचालक को चाकू मारा 
Don`t copy text!