Bhopal News: टीआईटी कॉलेज के कर्मचारी को पीटा 

Share

Bhopal News: उसकी बाइक को भी तोड़कर नुकसान पहुंचाया, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
साभार सांकेतिक चित्र

भोपाल। टीआईटी कॉलेज के एक कर्मचारी के साथ मारपीट की गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पीड़ित अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी से लौट रहा था। आरोपियों के साथ पहले किसी का विवाद हुआ था। उसे उस गुट का आदमी समझकर उसे पीट दिया गया।

पुलिस ने इनके खिलाफ दर्ज किया प्रकरण

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार मारपीट में बुरी तरह से संदीप मैना (Sandeep Maina) पिता राधेश्याम मैना उम्र 22 साल जख्मी है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण भी दर्ज कर लिया है। वह पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर चौकी स्थित हथाईखेड़ा डैम के नजदीक रहता है। संदीप मैना टीआईटी कॉलेज (TIT College) में जॉब करता है। पुलिस ने बताया घटना 20 अगस्त की रात आठ बजे हुई थी। वह अपने दोस्त का जन्मदिन मनाकर वापस घर जा रहा था। तभी ग्वाला मंदिर के पास आरोपी रवि ने किसी अन्य व्यक्ति को समझकर संदीप मैना को पीछे से मारपीट कर दी। इसके बाद उसकी बाइक में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी। मामले की जांच हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह (HC Dharmendra Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने 636/24 में प्रकरण दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Death Case: 15 दिन से 3 थाने में भटक रही 2 मौत की फाइल
Don`t copy text!