Bhopal News: रिश्तों को मामा ने शर्मसार किया 

Share

Bhopal News: न्यू मार्केट की होजरी शॉप में करती है जॉब, पीड़िता की कहानी सुनी तो इसलिए दूसरे थाने से बुलाई गई महिला अधिकारी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। घर में गुड और बेड टच समझाने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया था। यह मुहिम बस्ती में पिछले साल चलाई गई थी। जिसके बाद लोगों में अब छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर जागरुकता आने लगी है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र की है। इस मामले का आरोपी सगा मामा है। पुलिस ने उसकी कहानी सुनी तो दूसरे थाने से महिला अधिकारी को बुलाकर प्रकरण दर्ज कराया।

बहन को मदद के बहाने बुलाकर किराए की झुग्गी दिलाई

अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 16 साल है। वह मूलत: बिहार (Bihar) की रहने वाली है। यहां वह मां के साथ बस्ती में रहती है। इसके अलावा मां—बेटी न्यू मार्केट (New Market) में एक हेोजरी दुकान पर काम करते हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि पीड़िता के पिता के साथ उसकी मां की अनबन चल रही थी। इस कारण वह भोपाल में रहने वाले भाई से मदद लेने आ गई। उसने बहन को पनाह दी और एक बस्ती में किराए से मकान दिलाया। वह अक्सर पीड़िता के घर आता—जाता था। पीड़िता ने बताया कि जब मां घर पर नहीं होती थी तो आरोपी मामा उसके प्रायवेट पार्ट को बुरी नीयत से टच करता था। ऐसा वह कई बार कर चुका था। अब वह ज्यादा गंदी हरकतें करने लगा। जिस कारण यह बात उसने अपनी मां को बताई। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। प्रकरण पॉक्सो एक्ट के साथ—साथ छेड़छाड़ का था इसलिए एसआई की तरफ से एफआईआर करना आवश्यक था। लेकिन, अरेरा हिल्स थाने में महिला एसआई न होने के कारण टीटी नगर थाने से एसआई शशि चौबे (SI Shashi Chaubey) को बुलाकर प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने प्रकरण 182/24 दर्ज कर लिया है। मामला 23 अगस्त की रात लगभग पौने नौ बजे दर्ज किया। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रिकवरी नोटिस पढ़ने के बाद युवक ने फांसी लगाई
Don`t copy text!