Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने दर्ज कराया मुकदमा 

Share

Bhopal News: शादी के बाद मायके से तीन लाख रूपए लेकर न आने पर कर रहे थे प्रताड़ित, पति समेत चार आरोपी बनाए गए

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। शादी के बाद से उसे प्रताड़ित करते हुए तीन लाख रूपए का इंतजाम करने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

मारपीट करता था पति, कई बार पुलिस ने समझाया

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय हिंदू महिला ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वह छोला मंदिर थाना क्षेत्र में ही रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना क्षेत्र में रहने वाले आरोपी पति के साथ शादी हुई थी। यह शादी हिंदू रीति—रिवाज से फरवरी, 2024 में हुई थी। शादी के बाद से उसको पति के अलावा ससुराल के अन्य परिजन परेशान कर रहे थे। नव विवाहिता ने कई बार यह बात मायके पक्ष को बताई। परिजनों ने भी आरोपी ससुराल वालों को समझाया। जब वे नहीं माने तो पीड़िता ने प्रकरण दर्ज कराने का निर्णय लिया। आरोप है कि ससुराल वाले मायके से तीन लाख रूपए लेकर न आने पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने आरोपियों को कई बार समझाया। लेकिन, आरोपी परिवार माता—पिता के घर दो महीने से रहने को मजबूर पीड़िता को लेने नहीं पहुंचे। मामले की जांच एसआई प्रीतम सिंह (SI Preetam Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 16 अगस्त को प्रकरण 492/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

मारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud Couple: बंटी और बबली क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े
Don`t copy text!