Bhopal News: छात्रा के साथ अभद्रता

Share

Bhopal News: कोचिंग जाते वक्त वारदात को दिया अंजाम, विरोध करने पर आरोपी ने पीटा, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर उसके साथ मारपीट की एक वारदात हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई है। पीड़िता घटना के वक्त कोचिंग जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी मिला ओर पीड़िता को देखकर अश्लील इशारे कर रहा था।

पुलिस तक ऐसे पहुंचा मामला

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 21 वर्षीय छात्रा ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। वह पिपलानी थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के साथ घटना इंद्रपुरी (Indrapuri) में 16 अगस्त की शाम लगभग छह बजे हुई थी। वह कोचिंग जा रही थी। तभी निजामुद्दीन कॉलोनी (Nizamuddin Colony) के पास उसे आरोपी फेजल खान (Fezal Khan) मिला। पीड़िता हिंदू है और उसने उसे अश्लील इशारे किए। ऐसा वह कई बार कर चुका था। पीड़िता ने इस बार उससे विरोध किया तो वह मारपीट पर उतर आया। जिस कारण वहां भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस आ गई। इसके बाद पीड़िता ने पूरी कहानी पुलिस को बताई। मामले की जांच एसआई सुरेखा (SI Surekha) कर रही हैं। पुलिस ने 610/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गिरवी जेवरात की रकम पर्स से निकालकर चंपत चोर
Don`t copy text!