Bhopal News: रेल पटरी पर मिला शव

Share

Bhopal News: शव की पहचान हुई लेकिन आत्महत्या की वजह पर सस्पेंस बरकरार, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रेल पटरी पर क्षत—विक्षिप्त हालत में एक युवक का शव मिला है। उसकी पहचान हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News)  शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। लेकिन, वजह अभी तक साफ नहीं हुई है। परिजनों के बयान के बाद ही पता चलेगा की उसने किन कारणों से यह कदम उठाया।

स्टेशन मास्टर ने दी थी खबर

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार विशाल बंसल (Vishal Bansal) पिता रामकृपा बंसल उम्र 18 साल का रेल पटरी (Railway Track) पर शव मिला था। वह मिसरोद स्थित गांधी मोहल्ले में रहता था। वह पढ़ाई करता था। विशाल बंसल के पिता मजदूर करते हैं। पुलिस ने बताया कि शव गांव के पास पटरी पर मिला था। यह सूचना पुलिस को स्टेशन मास्टर अनिल दुबे (Anil Dubey) ने दी थी। पुलिस ने बताया कि विशाल बंसल ने आत्महत्या की है। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। इस मामले की जांच एएसआई भागीरथ राय (ASI Bhagirath Rai) कर रहे हैं। मिसरोद पुलिस मर्ग 53/24 में कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कार चला रही महिला ने कई वाहनों को कुचला
Don`t copy text!