Bhopal News: पहले ट्रक किराए पर लिया फिर आधी रकम देकर उसे ले भागे 

Share

Bhopal News: अनुबंध के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया गबन का मुकदमा, पुलिस को नहीं मिले आरोपी,

Bhopal News
बैरसिया थाना, जिला भोपाल — फाइल फोटो

भोपाल। गबन के एक मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया थाना क्षेत्र की है। आरोपी ने पहले ट्रक को किराए पर लिया था। इसके ​लिए बकायदा अनुबंध हुआ था। अनुबंध के वक्त आधी रकम दी और उसे लेकर चले गए। इसके बाद न किराया दिया और न ट्रक लौटाया गया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस तक ऐसे पहुंचा था मामला

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले की शिकायत रामबाबू शाक्य (Rambabu Shakya) पिता बलदेव प्रताप शाक्य उम्र 33 साल ने दर्ज कराई है। वह ललरिया (Lalariya) गांव में रहता है। रामबाबू शाक्य पेशे से किसान है। पुलिस ने बताया कि उसका एक ट्रक (Truck) था। जिसको उसने आरोपी अब्बास खां (Abbas Khan) और सादिक खां (Sadiq Khan) को किराए पर दिया था। यह ट्रक 10 जुलाई को बनाए एक अनुबंध पत्र के आधार पर दिया था। जिसमें आरोपियों को एक लाख दस हजार रूपए किराया देना था। आरोपियों ने उस वक्त साठ हजार रूपए दे दिए थे। बाकी रकम बाद में देने का बोलकर ट्रक अपने पास रख लिया। इसके बाद आरोपियों ने पैसे भी नहीं दिए और न ट्रक लौटा रहे हैं। नतीजतन, किसान ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर इस मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। मामले की जांच एसआई शंभू सिंह सेंगर (Shambhu Singh Sengar) कर रहे हैं। पुलिस ने 530/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Sindhi Samaj पर टिप्पणी करने वाले TI के खिलाफ IG भोपाल से शिकायत
Don`t copy text!