Bhopal News: बाइक का मास्क टूटने पर मजदूर को पीटा

Share

Bhopal News: ईट से भरे ट्रक को निकालने के लिए यहां—वहां करते वक्त हुई थी घटना, बनाने का वादा करने के बाद नहीं सुधारा तो हुआ था विवाद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मजदूर को गाली—गलौज कर उसे छुरी मारकर लहुलूहान कर दिया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र में हुई है। जिसके साथ मारपीट हुई उसका मकान बन रहा है। जिसके लिए उसने ईट मंगाई थी। रास्ते में बाइक अड़ रही थी। जिसे हटाने के दौरान उसका मास्क टूट गया था। उसी बात को लेकर यह मारपीट की वारदात हुई।

पति से कर रहा था बात पत्नी बीच में आकर कूदी

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार हमले में जख्मी अकील खान (Akeel Khan) पिता बाबू खान उम्र 55 साल है। उसने पुलिस थाने में मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। वह निशातपुरा स्थित आवास विकास कॉलोनी (Awas Vikas Colony) में रहता है। वह मजदूरी करता है। पुलिस ने बताया कि अकील खान का मकान बन रहा है। जिसके लिए उसने 10 अगस्त को ईट ​बुलाई थी। जिसे निकलने के लिए रास्ता बनाते वक्त आरोपी नदीम की बाइक का मास्क टूट गया था। अकील खान ने कहा कि बदले में दूसरा लगवा देगा। लेकिन आरोपी नदीम की पत्नी शबाना यह बोलने के बावजूद उसके साथ गाली—गलौज करने लगी। ऐसा करने से यह बोलते उसने रोका कि मर्द आपस में बात कर रहे हैं। उसे इसमें बोलने की जरुरत नहीं हैं। इसके बाद शबाना ने उससे हाथ—मुक्कों से मारपीट शुरु कर दी। उसने छुरी निकालकर वार कर दिया। जिसके बाद यह प्रकरण पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी पति—पत्नी के खिलाफ प्रकरण 731/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   राहुल लोधी के बाद दो और विधायक छोड़ सकते है कांग्रेस का दामन !
Don`t copy text!