Bhopal Gangrape: नाबालिग के साथ गैंगरेप 

Share

Bhopal Gangrape: जीजा—साले ने दिया वारदात को अंजाम, गर्भवती होने पर खुला राज, अस्पताल ने पुलिस को दी थी खबर, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

Bhopal Gangrape
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल शहर के पिपलानी इलाके में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप (Bhopal Gangrape) किया गया। यह सिलसिला पिछले पांच महीने से चल रहा था। पूरा मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग को उसके माता—पिता पेट दर्द होने पर चैक अप कराने डॉक्टर के पास पहुंचे। उन्होंने उसको गर्भवती बताकर पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी जीजा—साले के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों आरोपी पीड़िता की उम्र से दोगुने

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार घटना की शुरुआत 09 मार्च, 2024 से हुई थी। पीड़ित परिवार मूलत: मंडला (Mandla) जिले का रहने वाला है। यहां गोपाल नगर (Gopal Nagar) में निर्माणाधीन कॉलोनी कट रही है। जिसमें पीड़िता के माता—पिता मजदूरी करते थे। पीड़िता की उम्र 14 साल है जो स्कूल नहीं जाती है। माता—पिता के काम पर चले जाने के बाद उसकी दोस्ती दौलत सिंह अहिरवार (Daulat Singh Ahirwar) के साथ हो गई थी। वह उसको प्यार करने का झांसा देकर अपने साथ अगवा कर ले गया था। इस दौरान दौलत सिंह अहिरवार ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। दौलत सिंह अहिरवार की उम्र 30 साल है। वह कुंवारा भी है और उसी निर्माणाधीन कॉलोनी में काम करता था। एक बार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दौलत सिंह अहिरवार के जीजा 40 वर्षीय सूरज अहिरवार (Suraj Ahirwar) ने देख लिया। उसने भी पीड़िता के साथ संबंध बनाए। इसी बीच पीड़िता के पेट में दर्द होने लगा। उसने यह बात माता—पिता को बताई। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चेक अप में पता चला कि उसके गर्भ में चार महीने का भ्रूण है। चूंकि उसकी उम्र काफी कम थी इसलिए पुलिस को खबर कर दी गई। पिपलानी पुलिस ने आरोपियों दौलत सिंह अहिरवार और सूरज अहिरवार के खिलाफ 10 अगस्त की शाम लगभग पांच बजे प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ झांसा देकर अगवा करने, ज्यादती करने, कई बार शारीरिक संबंध बनाने, गैंगरेप, धमकाने और पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेजा जा रहा है। इधर, पीड़िता को सीडब्ल्यूसी के सामने पेश करने के बाद मेडिकल के संबंध में कार्रवाई की जा रही है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Gangrape
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छात्रा के साथ छेड़छाड़
Don`t copy text!