Bhopal News: आर्किटेक्ट के सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना 

Share

Bhopal News: राजधानी की पॉश अरेरा कॉलोनी में हुई वारदात, चांदी की मूर्तियों को लेकर फरार चोर, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल शहर की पॉश अरेरा कॉलोनी में चोरी की वारदात हुई है। मकान आर्किटेक्ट का है जहां से चांदी की मूर्तियां चोरी हुई है। जहां वारदात (Bhopal News) हुई वह काफी दिनों से खाली पड़ा था। पुलिस ने इस मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह सामान ले गए चोर

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले की शिकायत अनिल जैन (Anil Jain) पिता पीके जैन उम्र 60 साल ने दर्ज कराई है। वह फिलहाल गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित साकेत नगर (Saket Nagar) में रहते हैं। अनिल जैन पेशे से आर्किटेक्ट हैं। पुलिस ने बताया कि अनिल जैन का अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) में ही तीन मकान हैं। फिलहाल उसमें अभी कोई नहीं रहता है। अनिल जैन ने 9 अगस्त को एक मकान में जाकर देखा तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा मिला। मकान में रखी चांदी की मूर्तियों को चोर ले गए है। चोरी गए सामान की पुलिस ने कीमत बीस हजार रुपए बताई है। पुलिस ने 407/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Booling Case: नाजायज रिश्ते को ठुकराया तो छपाक की धमकी
Don`t copy text!