Bhopal News: विदिशा से आकर फुटपाथ पर काट रहा था जीवन

Share

Bhopal News: पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा, परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही पुलिस

Bhopal News
File Image

भोपाल। राजधानी भोपाल की सड़कों में कई दूसरे जिलों से आकर लोगों ने डेरा जमा रखा है। इन व्यक्तियों की निगरानी के लिए भोपाल प्रशासन और नगर निगम ने अब तक कोई ठोस योजना नहीं बनाई है। ऐसा ही एक मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में फिर प्रकाश में आया है। यहां फुटपाथ पर रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह विदिशा जिले से आकर यहां जीवन काट रहा था। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

पुलिस तक ऐसे पहुंची थी जानकारी

हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार हरिनारायण पंथी (Harinarayan Panthi)  पिता रामलाल पंथी उम्र 42 साल की मौत हो गई है। वह मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले में रहता था। फिलहाल हनुमानगंज स्थित फुटपाथ पर रहता था। हरी नारायण पंथी को जो काम मिल जाता वह कर लेता था। पुलिस ने बताया कि उसकी दो दिन पहले तबीयत खराब हुई थी। इस कारण उसके रिश्तेदार ने हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में उसे भर्ती करा दिया था। उसकी इलाज के दौरान 8 जुलाई की रात नौ बजे मौत हो गई। इस मामले की जांच एसआई ओमप्रकाश यादव (SI Omprakash Yadav) कर रहे हैं। हनुमानगंज पुलिस मर्ग 25/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस रिश्तेदारों की मदद से विदिशा में रहने वाले परिजनों को तलाश रही है। ताकि शव उन्हें सौंपा जा सके। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वयोवृद्ध रिटायर्ड ​बैंक कर्मचारी लहुलूहान
Don`t copy text!