MP Corrupt Officer: स्मार्ट सिटी के अधीक्षण यंत्री के घर लोकायुक्त पुलिस का छापा

Share

MP Corrupt Officer: आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने पर की गई कार्रवाई, एक दर्जन से अधिक संपत्ति की रजिस्ट्री मिली, पड़ताल के दौरान 85 लाख रुपए के जेवरातों के बिल भी बरामद

MP Corrupt Officer
भोपाल नगर निगम के पूर्व सिटी इंजीनियर के घर छानबीन करती हुई लोकायुक्त पुलिस भोपाल की टीम।

भोपाल। राजधानी में स्मार्ट सिटी के अधीक्षण यंत्री के बंगले और दफ्तर पर छापा मारा गया। यह कार्रवाई भोपाल लोकायुक्त पुलिस (MP Corrupt Officer) की टीम ने की है। वे भोपाल नगर निगम के रिटायर्ड अधिकारी है। उनके खिलाफ लोकायुक्त पुलिस को आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान लोकायुक्त पुलिस को एक दर्जन से अधिक प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। वहीं कई अन्य जगहों पर निवेश के भी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

एक साल पहले रिटायर्ड होने के बाद संविदा पर हुए थे तैनात

लोकायुक्त एसपी मनु व्यास (SP Manu Vyas) ने बताया कि प्रदीप कुमार जैन (Pradeep Kumar Jain) भोपाल शहर के कोहेफिजा (Kohefiza) थाना क्षेत्र स्थित लालघाटी इलाके में रहते हैं। छापे की कार्रवाई निवास के अलावा स्मार्ट स्टिी (Smart City) में स्थित उनके दफ्तर में भी की गई। जैन पूर्व में भोपाल नगर निगम (Nagar Nigam) में सिटी इंजीनियर रहे हैं। वे 2023 में सेवानिवृत्त होने के बाद वे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भोपाल (Smart City Project Bhopal) में संविदा पर अधीक्षण यंत्री के पद पर तैनात हैं। एसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में लगभग 300% असमानुपातिक संपत्ति अर्जित करने के प्रमाण मिले हैं। इसलिए प्रदीप कुमार जैन के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। यह करने के बाद अदालत से सर्च वारंट लिया गया था। मकान की तलाशी के दौरान 5 करोड़ से ज्यादा की अचल सम्पति के दस्तावेज मिले हैं। यह सारी संपत्ति भोपाल और उसके आस—पास खरीदी गई है। वहीं उनके पास से 85 लाख रुपए से ज्यादा के जेवरात मिले हैं। जिसके बिल भी बरामद किए गए हैंं। लाखों रुपए के निवेश के दस्तावेज भी जांच के लिए जब्त किए गए हैं। प्रदीप कुमार जैन का बेटा यूएसए में जॉब भी करता है। वहां कई बार आने—जाने के भी दस्तावेज मिले हैं। लोकायुक्त पुलिस को बैंक लॉकर का पता चला है। उसके संबंध में पड़ताल आगे की जाएगी। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Corrupt Officer
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: भाई की पत्नी पर जेठ की बुरी नीयत डोली
Don`t copy text!