Bhopal News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Share

Bhopal News: पुलिस को मृतक के पास से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, परिजनों के बयानों पर टिकी है जांच

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। वह ट्रांसपोर्ट आफिस में पहले जॉब करता था। उसके बंद होने के बाद से वह परेशान चल रहा था। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण जांच परिजनों के बयानों पर जा​ टिकी है।

पुलिस तक ऐसे पहुंची थी पूरी जानकारी

स्टेशन बजरिया (Station Bajariya) थाना पुलिस के अनुसार आदित्य जैन (Aditya Jain) पिता सुरेश जैन उम्र 26 साल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वह स्टेशन बजरिया स्थित शंकराचार्य नगर (Shankracharya Nagar) में रहता था। उसके पिता सुरेश जैन (Suresh Jain) का ट्रांसपोर्ट का ऑफिस था। पुलिस ने बताया कि माता—पिता मंदिर से 6 जुलाई की दस बजे वापस आए तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। आदित्य जैन को आवाज दी तो उसने कोई रिस्पांस नहीं दिया। इस कारण शंका होने पर दरवाजा तोड़ा गया। वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस को जांच में पता चला है कि उसको पिता ने दो बार ट्रांसपोर्ट ऑफिस खुलवाया। हालांकि वह कारोबार सफल नहीं हो सका। उसके बाद वह डिप्रेशन में रहने लगा था। इस मामले की जांच एएसआई राम भरोसे सिंह (ASI Ram Bharose Singh) कर रहे हैं। स्टेशन बजरिया पुलिस मर्ग 28/24 कायम कर लिया है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating News: बिल्डर से 16 ने किया करार, 5 ने लगा दी आपत्ति
Don`t copy text!