Bhopal News: युवती पर चाकू अड़ाकर धमकाया 

Share

Bhopal News: हिंदू युवती को एक साल से पीछा करके तंग कर रहा था मुस्लिम लड़का, जबरिया शादी करने के लिए डाल रहा था दबाव

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। हिंदू युवती के साथ एक साल से पीछा करके उसको परेशान किया जा रहा था। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीछा करने की बात को पीड़िता नजर अंदाज कर रही थी। लेकिन, मनचले के इस बात से हौसले बुलंद हो गए। उसने चाकू अड़ाकर युवती को जबरिया उसके साथ शादी करने के लिए वह दबाव डालने लगा। जिस कारण यह मामला पुलिस थाने पहुंचा।

पुलिस ने दर्ज किया इन धाराओं में प्रकरण

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 20 साल है। वह एक बस्ती में रहती है। उसने पुलिस थाने में मुकदमा 4 अगस्त की दोपहर में दर्ज कराया है। पीड़िता कॉलेज में पढ़ाई करती है। पुलिस ने बताया कि इस मामले का आरोपी सद्दाम हुसैन (Saddam Husain)  है। वह लंबे अरस से पीड़िता का पीछा करके उसको परेशान कर रहा था। उसने 3 अगस्त को चाकू अड़ाकर उससे जबरिया शादी करने की धमकी दी। यह बात उसने परिजनों को बताई जिसके बाद मामला पुलिस थाने में पहुंचा। इस मामले की जांच एसआई रूपा मिश्रा (SI Rupa Mishra) कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 518/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 78/351—2— में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: दुख में पत्नियों का पति ने छोड़ा साथ
Don`t copy text!